फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: मौलाना कल्बे जवाद ने भाजपा के लिए की अपील, बोले- जो दंगे-फसाद रोक सके, उसे दें वोट

Mon, 21 Feb 2022 10:46 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मौलाना कल्बे जवाद ने योगी सरकार की तारीफ की है और मुसलमानों से अपील कर कहा कि जिन्होंने हमारी मदद की, उन्हें वोट करें।
विज्ञापन
मौलाना कल्बे जवाद नकवी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वरिष्ठ शिया धर्मगुरु और इमाम-ए-जुमा मौलाना कल्बे जवाद नकवी ने जनता से उस पार्टी को वोट देने की अपील की है जो दंगा-फसाद रोकने में सक्षम हो। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में मौलाना जवाद ने नाम लिए बिना कहा कि मुसलमानों की सबसे बड़ी हमदर्द समझी जाने वाली पार्टी ने शिया कौम के एक शख्स को टिकट देने के बाद वापस लेकर कौम का अपमान किया है।

विज्ञापन


रविवार को वायरल हुए वीडियो में मौलाना जवाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और कानून मंत्री ब्रजेश पाठक की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। योगी सरकार की तारीफ करते हुए मौलाना जवाद ने कहा कि भाजपा सरकार ने शिया कौम की काफी मदद की है। ऐसे में हमें उन्हें वोट करना चाहिए, जिसने हमारी मदद की है।

जो हमें दुख दे रहे हैं, उनसे दूर रहने की जरूरत है। जो दंगा-फसाद रोक सके, हमें उसे वोट करना चाहिए। चौथे चरण में लखनऊ में 23 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। ऐसे में उनका बयान महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें