फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा से निकालने के लिए हुई साजिश: मसूद

Fri, 27 Dec 2013 07:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में बसपा से निकाले गए गोंडा लोकसभा क्षेत्र के घोषित प्रत्याशी मसूद आलम खां ने पार्टी से निकाले जाने पर कहा कि वह सियासी माफिया के  साजिश के शिकार हो गए।
विज्ञापन


पार्टी नेतृत्व को गुमराह कर गरीबों व मजलूमों की आवाज को दबाने के लिए उन्हें बिना कारण बताए पार्टी से निकाला गया।

वक्त आने पर साजिश रचने वालों के नाम का खुलासा किया जाएगा। जनता कहेगी तो निर्दल चुनाव लड़ेंगे।

पार्टी से निकाले जाने के बाद शुक्रवार को मसूद आलम खां मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि उन्हें 27 जनवरी 2013 को बसपा से गोंडा लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया था। उन्हें लोगों का खूब समर्थन मिला।

गरीबों व मजलूमों के हक के लिए काम किया। अचानक उन्हें बताया गया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी लोकप्रियता से सियासी माफिया घबरा गए और उनके खिलाफ साजिश रचकर पार्टी नेतृत्व को गुमराह कर दिया।

चुनाव लड़ने न लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि गरीबों मजलूमों के आवाज को उठाकर उनकी लड़ाई लड़ने का वादा किया है। जनता के बीच जाएंगे। जनता की राय पर वह चुनाव जरूर लड़ेंगे।
विज्ञापन


यह पूछने पर कि सियासी माफिया व साजिशकर्ता कौन है इस पर उन्होंने कहा कि साजिश में पार्टी के अलावा अन्य दल के लोग भी शामिल हैं। वक्त आने पर खुलासा कर देंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें