फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राजमिस्त्री ने लगाया फंदा, पत्नी के अवैध संबंध होने का आरोप

Wed, 29 Apr 2026 02:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रीतकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। मोहनलालगंज में मंगलवार सुबह 40 वर्षीय राजमिस्त्री ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक के जीजा ने पत्नी पर दूसरे युवक से अवैध संबंध का आरोप लगाया है। राजमिस्त्री ने घर के कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदा लगाया था। सुबह घरवालों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन

राजमिस्त्री के जीजा ने बताया कि सोमवार रात राजमिस्त्री ने पत्नी को एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा था। इस बात पर पति-पत्नी में काफी लड़ाई हुई थी। राजमिस्त्री ने बहन को फोन पर जानकारी दी और सुबह रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही थी। लेकिन अगली सुबह वह अपने कमरे में मृत पाए गए। एसीपी विकास पांडेय ने बताया कि अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर साक्ष्यों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें