फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राजधानी में छतों पर तैयार हो रही कुल मांग की 20 फीसदी बिजली

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। 
विज्ञापन

विज्ञापन


लखनऊ। कभी बिजली बिल की चिंता से घिरे रहने वाले बहुत से लोग अब घर पर बिजली पैदा कर रहे हैं। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (पीएमएसजी) के तहत छतों पर लगे सोलर पैनल अब ऊर्जा आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रहे हैं। जिले में प्रतिदिन करीब 1500 मेगावाट बिजली की मांग रहती है। मांग की तुलना में करीब 20 फीसदी बिजली का उत्पादन 92,049 लोगों के घरों की छतों पर लगे सोलर पैनलों के माध्यम से किया जा रहा है।




उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपीनेडा) के मुताबिक लखनऊ में उपभोक्ताओं के घरों पर लगे सोलर संयंत्रों से वर्तमान में 328.276 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। यह तब है जब जिले की कुल बिजली मांग करीब 1500 मेगावाट है। यानी अब जरूरत का करीब 20 फीसदी हिस्सा घरों की छतों से ही निकालने लगा है।
विज्ञापन






तीन वर्ष में तेजी से बढ़ा दायरा



सोलर पैनल का लगाकर बिजली की खपत कम करने का सिलसिला तेजी के साथ बढ़ रहा है। वर्ष 2024-25 में 8,346 लोगों ने अपने घरों पर सोलर पैनल लगाए। 2025-26 में 24,461 और 2026-27 में 81,242 लोगों ने सोलर पैनल लगवाए। वर्ष 2027-28 के लिए जिले का कुल लक्ष्य 99,082 निर्धारित किया गया है लेकिन उसके मुकाबले अब तक 92,049 प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं।






सब्सिडी, ईएमआई और बड़ा फायदा

पीएमएसजी योजना में एक किलोवाट का संयंत्र स्थापित करने पर 45,000 रुपये, दो किलोवाट पर 90,000 रुपये और 3-5 किलोवाट पर 1.08 लाख रुपये तक अनुदान है। तीन किलोवाट प्लांट की स्थापना के लिए बैंक से सात प्रतिशत ब्याज पर लोन भी मिलता है जिसकी ईएमआई करीब 1800 रुपये होती है। इसका फायदा 25 साल तक होता है।


00000



पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत उपभोक्ता को करीब 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिलती है। जिले में 92,049 प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं। अपने घरों पर सोलर पैनल लगाने के लिए करीब 1.29 लाख लोग पोर्टल पर आवेदन कर चुके हैं। उपभोक्ता काफी खुश हैं, क्योंकि इससे उनका बिजली का बिल कम आ रहा है।

टीकाराम, परियोजना अधिकारी, यूपीनेडा, लखनऊ






फैक्ट फाइल



- योजना के तहत पोर्टल पर हुए आवेदन : 1,29,256

- वेंडर का चयन करने वाले उपभोक्ता: 1,27,154



- सब्सिडी प्राप्त करने वाले कुल उपभोक्ता : 87,038






1825 किसान भी कम कर रहे बिजली की निर्भरता

लखनऊ। जिला कृषि अधिकारी तेगबहादुर सिंह ने बताया कि पीएम कुसुम योजना के तहत जिले के 1825 किसान सोलर पंप से सिंचाई करते हैं। 60 फीसदी अनुदान पर इन किसानों को दो से 10 हार्सपॉवर क्षमता के पंप के लिए सोलर पैनल उपलब्ध कराए गए हैं। अभी इन्हें ग्रिड से नहीं जोड़ा गया है लेकिन भविष्य में ग्रिड से जोड़ने की योजना है। इससे भी बिजली की निर्भरता कम हो रही है।
विज्ञापन






प्रति किलोवाट लागत 60 हजार रुपये



पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत लगने वाले सोलर प्लांट की अनुमानित लागत करीब 60 हजार रुपये प्रति किलोवाट आती है। सोलर प्लांट कमीशनिंग के बाद सब्सिडी डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थी के खाते में जमा कर दी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें