फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में लॉकडाउन के बाद बिना चेहरा ढके लोग नहीं निकल सकेंगे घर से बाहर, गरीबों को मुफ्त मिलेगा मास्क

Sat, 04 Apr 2020 09:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन खत्म होने के बाद सभी के लिए घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनने की अनिवार्यता होगी। बिना मास्क के किसी को निकलने की इजाजत नहीं होगी। योगी सरकार प्रदेश की 23 करोड़ जनता के लिए 66 करोड़ स्पेशल खादी के मास्क बनवाएगी। गरीबों को मुफ्त में मास्क दिए जाएंगे।

विज्ञापन


मुख्यंमत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने आवास पर अधिकारियों के साथ बैठक में इसकी विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। एक-दो दिनों में एपेडमिक एक्ट के तहत मास्क पहनने की अनिवार्यता के बारे में औपचारिक रूप से एलान किया जा सकता है।

दरअसल, कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए मास्क की कमी दूर करने और मास्क की कालाबाजारी पर अंकुश के लिए राज्य सरकार खुद ट्रिपल लेयर मास्क तैयार कराने जा रही है।
विज्ञापन


ये ट्रिपल लेयर स्वदेशी खादी मास्क उत्तर प्रदेश का ब्रांड होगा। यह मास्क गरीबों को मुफ्त और बाकी लोगों को किफायती कीमत पर मिलेगा। मास्क को धुलने के बाद भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि अगर 14 अप्रैल को लॉकडाउन समाप्त होता है तो महामारी अधिनियम (एपेडमिक एक्ट) के तहत सबको मास्क पहनना होगा। बिना मास्क किसी को भी घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें