लखनऊ। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब, यहियागंज में रविवार शाम सिख धर्म के महान योद्धा बाबा दीप सिंह जी का शहीदी दिवस श्रद्धा और सत्कार के साथ मनाया गया। शाम सात से रात 11 बजे तक चले कार्यक्रम में भाई गुरप्रीत सिंह जी शिमला वालों ने शबद-कीर्तन कर संगत को निहाल किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का संयोजन डॉ. गुरमीत सिंह ने किया। गुरुद्वारा सचिव मनमोहन सिंह हैप्पी ने बताया कि हेड ग्रंथी ज्ञानी परमजीत सिंह और सतनाम सिंह सेठी ने भाई गुरप्रीत सिंह को सिरोपा और सम्मान शाल भेंट की। समापन पर गुरु का लंगर वितरित किया गया।