फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छात्रवृत्ति के लिए आज और कल होगा बायोमीट्रिक सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के आवेदन करने वाले विद्यार्थियों का बायोमीट्रिक सत्यापन 16 और 17 नवंबर को होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने वर्ग और रसीद संख्या के आधार पर कार्यक्रम जारी कर दिया है। नवीन परिसर में आवेदन पत्र का प्रिंटआउट जमा करने वाले सभी वर्गों के विद्यार्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर सत्यापन कराना अनिवार्य है।
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, विद्यार्थियों को मुख्य परिसर स्थित कल्याण अधिष्ठाता कार्यालय के छात्रवृत्ति अनुभाग (मैत्री भवन) में बायोमीट्रिक सत्यापन कराना होगा। संस्थान स्तर से आवेदन अग्रसारित होने से पहले यह प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है। सत्यापन नहीं कराने पर आवेदन अग्रसारित नहीं किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी संबंधित विद्यार्थी की होगी। छात्रवृत्ति नोडल अधिकारी ने विद्यार्थियों से निर्धारित समय पर पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन

यह रहेगा कार्यक्रम

16 नवंबर
सामान्य वर्ग : रसीद संख्या 501 से 900 तक, सुबह 10:30 से दोपहर दो बजे तक।
अन्य पिछड़ा वर्ग : रसीद संख्या 751 से 1150 तक, दोपहर 2:30 से शाम पांच बजे तक।
अनुसूचित जाति/जनजाति : रसीद संख्या 501 से अंतिम संख्या तक, शाम पांच से छह बजे तक।
17 नवंबर
सामान्य वर्ग : रसीद संख्या 901 से अंतिम संख्या तक, सुबह 10:30 से दोपहर दो बजे तक।
अन्य पिछड़ा वर्ग : रसीद संख्या 1151 से अंतिम संख्या तक, दोपहर 2:30 से शाम पांच बजे तक।
अल्पसंख्यक वर्ग : रसीद संख्या 201 से अंतिम संख्या तक, शाम पांच से छह बजे तक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें