फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप

Fri, 31 Oct 2025 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अंजलि की फाइल फोटो।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। क्षेत्र में बुधवार रात विवाहिता का शव घर में फंदे से लटकता मिला। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मूलरूप से बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट क्षेत्र के अमरगंज निवासी विनोद कुमार सरोजनीनगर के दरोगाखेड़ा स्थित कांशीराम कॉलोनी में अपनी पत्नी अंजलि (27) और दो बेटियों के साथ रहते हैं। विनोद प्राइवेट नौकरी करता है। बुधवार को वह ड्यूटी पर चला गया, जबकि अंजलि घर पर थी।

देर शाम उसने कमरे के अंदर दरवाजा बंद कर पंखे के हुक से साड़ी के सहारे फंदा लगा लिया। जब दोनों बेटियों ने दरवाजा खटखटाया और अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने शोर मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंजलि को फंदे से नीचे उतारा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के भाई बाराबंकी के रामसनेहीघाट स्थित पिपरिहा निवासी राजू ने थाने में तहरीर देकर बहन के ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। राजू का कहना है कि अंजलि की शादी सात वर्ष पूर्व विनोद से हुई थी। शादी के बाद से ही विनोद, उसके पिता प्रेमचंद, मां राधा व बहन रूबी उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।

सरोजनीनगर प्रभारी निरीक्षक राजदेव राम प्रजापति का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें