फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एससी-एसटी एक्ट में झूठा मुकदमा कराने वाली महिला को तीन साल की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
किसान यूनियन की आपसी लड़ाई में विरोधी को फंसाने के लिए लूट और एससी-एसटी एक्ट का झूठा मुकदमा दर्ज कराने वाली ममता को दोषी ठहराते हुए एससी-एसटी एक्ट के विशेष न्यायाधीश ने तीन साल की कैद की सजा सुनाई है।




कोर्ट ने झूठा मुकदमा दर्ज कराने वाली ममता को सजा सुनाते हुए कहा कि भारतीय किसान यूनियन नाम का एक गैर राजनीतिक संगठन है। इसके संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के बाद अब उसमें अनेक गुट हो गए हैं। इनमें गुटबाजी से ग्रामीण समाज में वैमनस्यता को बढ़ावा मिल रहा है और गांव के लोग आपस में एक दूसरे के दुश्मन बनते जा रहे हैं। रंजिश के कारण एक दूसरे पर फर्जी मुकदमे भी दर्ज करवा रहे हैं।
विज्ञापन




कोर्ट ने आगे कहा की एससी-एसटी एक्ट एससी और एसटी के सदस्यों पर अत्याचार का अपराध निवारण करने और पीड़ित व्यक्तियों को राहत और उनके पुनर्वास करने के लिए बनाया गया था। इस एक्ट में एफआईआर दर्ज किए जाने के संबंध में कठोर प्रावधान किए गए हैं। कोर्ट ने कहा की एक्ट में पीड़ित के लिए पुनर्वास और राहत के प्रावधानों को भी शामिल किया गया है। पीड़ितों को सहायता देने के लिए बनाए गए एससी-एसटी एक्ट, पॉक्सो एक्ट, दहेज उत्पीड़न आदि का दुरुपयोग किया जा रहा है। कोर्ट ऐसे मामलों में सही सहायता करने में सफल नहीं हो पा रही है। कोर्ट मूक दर्शक बन कर नहीं देख सकता कि किसान यूनियन के पदाधिकारी आपस में महिलाओं को आगे करके यौन उत्पीड़न या एससीएसटी के फर्जी मुकदमे दर्ज कराएं। कोर्ट ने आदेश की प्रति जिलाधिकारी को भेजते हुए कहा कि इस मामले में अगर ममता को कोई राहत राशि दी गई हो तो उसे तुरंत वापस लिया जाए। कहा कि जब तक किसी एससीएसटी एक्ट के मामले में चार्जशीट न दायर हो तब तक राहत राशि न दी जाए।





यह है मामला



पत्रावली के अनुसार ममता ने तीन अगस्त 2019 को माल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके मुताबिक वह अपने मौसा को देखने गई थी। वहां से लौटते वक्त रास्ते में विनोद, केशन और अर्जुन ने उसके साथ छेड़खानी की और उसे बाग की तरफ खींचने का प्रयास किया। सभी ने ममता के गले से चेन छीन ली। इसी बीच एक गाड़ी रुकने की आवाज आई जिस पर आरोपी भाग गए।
विज्ञापन






विवेचना में सामने आया फर्जीवाड़ा



मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी मलिहाबाद ने की। विवेचना के दौरान विवेचक को पता चला की पुरानी रंजिश के चलते ममता ने झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। विवेचना में पता चला कि पूर्व में किसान नेता अर्जुन सिंह ने विष्णुपाल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इससे नाराज होकर विष्णुपाल सिंह ने ममता को आगे किया और अर्जुन और उसके साथियों को फंसाने के लिए केस दर्ज करा दिया था। विवेचना में यह भी पता चला की जिस समय की घटना वादिनी ने बताई थी उस समय न तो आरोपी और न ही वादिनी घटना स्थल पर मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें