फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी मारुफ का टिकट कटा, फिर भी कहा- हर हाल में चुनाव लड़ूंगा

Wed, 15 Feb 2017 02:18 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मारूफ खान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजधानी की लखनऊ मध्य सीट से बागी हुए कांग्रेस के प्रत्याशी मारूफ खान ने कहा कि अब बैठने का तो सवाल ही पैदा नहीं होता है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आदेश पर ही मैंने नामांकन किया था। मैं ही पंजे के चुनाव निशान पर चुनाव लड़ रहा हूं।
विज्ञापन


क्षेत्र की जनता यह तय करेगी कि गठबंधन का असली उम्मीदवार कौन है। जहां तक पार्टी की ओर से कार्रवाई की बात है तो हम उसका स्वागत करते हैं। फिलहाल मैं हर हाल में चुनाव लड़ूंगा।

प्रदेश कांग्रेस ने सोमवार को लखनऊ मध्य सीट से गठबंधन के प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा के पक्ष में मारूफ खान को बैठने के आदेश दिए थे। लेकिन मारूफ खान ने चुनाव में बैठने से इनकार कर दिया है। उन्होंने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव लड़ने का एलान किया।
विज्ञापन


कैसरबाग स्थित अपने ऑफिस में मीडिया से मुखातिब मारूफ ने कहा कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, गुलाम नबी आजाद व राजबब्बर के कहने पर ही उन्होंने अंतिम दिन 31 जनवरी को नामांकन किया था। तब से लगातार क्षेत्र में प्रचार कर रहा हूं।
Trending Videos
विज्ञापन

गठबंधन की कुछ मजबूरियां रही होंगी...

मारूफ खान ने कहा गठबंधन की कुछ मजबूरियां रही होंगी जिस कारण उन्हें पार्टी की ओर से बैठने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि वह फिर से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से बात कर इस निर्णय को वापस लेने की अपील करेंगे।

अलीगढ़ की कोल सीट पर कांग्रेस के विवेक बंसल व सपा के अज्जू इशहाक दोनों ने ही चुनाव लड़ा है। कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर व प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद तीनों ने ही जनसभाएं भी की थीं।  लखनऊ में तीसरे चरण में 19 फरवरी को चुनाव होगा।

यहां पर नाम वापसी तीन फरवरी को होनी थी। ऐसे में अब किसी की भी नाम वापसी नहीं हो सकती है। इसलिए कांग्रेस ने मारूफ खान को गठबंधन के प्रत्याशी रविदास के समर्थन में चुनाव से हटने के  निर्देश दिए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें