फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ की संस्कृति में रच-बस गया मराठी और गुजराती समाज

विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद गुजराती और मराठी समाज के लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। कई दशक पहले महाराष्ट्र और गुजरात से आकर लखनऊ मेंं बसे लोग अब यहीं के हो गए हैं। शहर में इस समय करीब एक हजार मराठी तो 300 गुजराती परिवार रह रहे हैं। एक मई को महाराष्ट्र दिवस के साथ ही गुजरात दिवस भी मनाया जाता है। इसकी शुरुआत पूर्व राज्यपाल राम नाईक की प्रेरणा से हुई थी।
विज्ञापन




मराठी समाज उत्तर प्रदेश के संस्थापक व अध्यक्ष उमेश कुमार पाटिल ने बताया कि सबसे पहले 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों से लड़ने के लिए मराठी समाज के लोग लखनऊ आए थे। उनमें से कई लोग यहीं बस गए। पाटिल बताते हैं कि वे खुद 42 साल पहले लखनऊ आए और फिर यहीं के होकर रह गए।

गुजराती नागर ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष शंकर लाल नागर बताते हैं कि इस समय लखनऊ में गुजरातियों के करीब 300 परिवार हैं जो नवरात्र की पूजा से लेकर होली-दिवाली जैसे त्योहार आपसी सौहार्द के साथ मनाते हैं।
विज्ञापन




कला मंडपम में आज मनाएंगे महाराष्ट्र दिवस

मराठी समाज उत्तर प्रदेश की ओर से बृहस्पतिवार को भातखंडे विवि के कला मंडपम में महाराष्ट्र दिवस मनाया जाएगा। इसमें सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी होगा। शाम छह बजे से होने वाले इस समारोह में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के अलावा पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, विधायक डॉ. नीरज बोरा व अन्य गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें