फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे ने लिया फैसला, पटना साहिब में रुकेंगी कई ट्रेनें

Sat, 05 Jan 2019 01:12 PM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन

यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे प्रशासन ने पांच से 19 जनवरी तक कई पटना साहिब में कई ट्रेनों के ठहराव का फैसला लिया है। ट्रेनें सिर्फ दो मिनट के लिए रुकेंगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मालदा टाउन से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 14003 मालदाटाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस पटना साहिब में सुबह 5.33 बजे पहुंचेगी। 

विज्ञापन


ऐसे ही वापसी में यह गाड़ी 14004 नई दिल्ली मालदाटाउन एक्सप्रेस रात 1.17 बजे पटना साहिब पहुंचेगी। 12350 नई दिल्ली भागलपुर सुबह 3.12 बजे पहुंचेगी तो 12569 जयनगर आनंदविहार एक्स्प्रेस सुबह 6.18 बजे और 12570 आनंदविहार जयनगर एक्सप्रेस सुबह 6.06 बजे पटना साहिब पहुंचकर दो मिनट के लिए रुकेगी।

इसी क्रम में 12327 हावड़ा देहरादून उपासना एक्सप्रेस सुबह 8.18 बजे और 12328 देहरादून हावड़ा उपासना एक्सप्रेस सुबह 5.47 बजे पटना साहिब पहुंचेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बांद्रा-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस में लगेंगी एलएचबी

- फोटो : डेमो
वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने बांद्रा-लखनऊ जंक्शन वीकली एक्सप्रेस में एलएचबी बोगियां लगाने का निर्णय लिया है। 19021 बांद्रा टर्मिनस-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस में 23 फरवरी और 19022 लखनऊ जंक्शन-बांद्रा टर्मिनस में लखनऊ से 24 फरवरी को एलएचबी बोगी लगाई जाएगी।

नई बोगियां लग जाने से जहां सीटों की संख्या बढ़ जाएगी, वहीं यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाओं का भी फायदा मिलेगा। ट्रेन में जनरेटर सह लगेज यान के दो, साधारण श्रेणी के चार, स्लीपर के आठ, थर्ड एसी के चार, सेकेंड एसी के एक सहित कुल 19 कोच होंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें