फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यार्ड रिमॉडलिंग से प्रभावित होंगी जम्मू रूट की ट्रेनें

विज्ञापन
ट्रेनें प्रभावित रहने से यात्रियों को रहेंगी प्रभावित। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
उत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के अंबाला-लुधियाना सेक्शन के दोराहा स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग और इंटरलॉकिंग कराया जाएगा।
विज्ञापन

इससे कई ट्रेनों को निरस्त किया जा रहा है, जबकि कइयों का रूट बदला जा रहा है। वहीं, कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस को सहारनपुर में शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा।
दरभंगा अमृतसर एक्सप्रेस (15211) 23 दिसंबर को निरस्त रहेगी। ट्रेन (15212) 25 दिसंबर को रद्द रहेगी। टाटानगर अमृतसर जलियावाला बाग एक्सप्रेस (18103) 23 दिसंबर को चंडीगढ़ सानेहवाल के रास्ते चलाई जाएगी। बेगमपुरा एक्सप्रेस (12238) 23 व 24 दिसंबर को धूरी जंक्शन व राजपुरा के रास्ते चलाया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, 23 दिसंबर को जम्मूतवी से चलने वाली हिमगिरि एक्सप्रेस (12332) सानेहवाल चंडीगढ़ के रास्ते लखनऊ आएगी। अमृतसर टाटानगर जलियावाला बाग एक्सप्रेस (18104) 24 दिसंबर को धूरी राजपुरा मार्ग से चलाया जाएगा।
इसी क्रम में कोलकाता अमृतसर अकालतख्त एक्सप्रेस (12317) 23 दिसंबर को भी चंडीगढ़ सानेहवाल होकर जाएगी।
ऐसे ही न्यू जलपाईगुड़ी से 22 दिसंबर को चलने वाली न्यू जलपाईगुड़ी अमृतसर एक्सप्रेस तथा फिरोजपुर धनबाद गंगा सतलज एक्सप्रेस (13308) 24 दिसंबर को धूरी जंक्शन राजपुरा के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन

ये ट्रेनें होंगी शॉर्ट टर्मिनेट
कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस (13151) 22 दिसंबर को सहारनपुर में शॉर्ट टर्मिनेट कर दी जाएगी। वापसी में 23 दिसंबर को ट्रेन (13152) सहारनपुर से ही लखनऊ के लिए चलेगी। अमृतसर हावड़ा पंजाब मेल (13006) 24 दिसंबर को अमृतसर से शाम 6.25 की जगह रात रात नौ बजे चलाई जाएगी। ऐसे ही ट्रेन को फिरोजपुर मंडल में भी आधे घंटे रोककर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें