फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railway: सद्भावना एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का बदलेगा रूट, कई गाड़ियां होंगी शॉर्ट टर्मिनेट

Sun, 06 Nov 2022 04:56 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुजफ्फरपुर स्टेशन यार्ड में रिमॉडलिंग के काम के चलते कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट होंगी और कई गाड़ियों का रूट बदलेगा। देखें, पूरी सूची
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मध्य रेलवे के मुजफ्फरपुर स्टेशन यार्ड में रिमॉडलिंग का काम किया जाना है। इसके चलते सद्भावना एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन, शॉर्ट टर्मिनेशन, रिशेड्यूलिंग का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक 09 से 11 नवंबर तक 02564 नई दिल्ली-सहरसा स्पेशल और नौ नवंबर को 12524 नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस बदले रूट हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बछवारा, बरौनी, खगड़िया से चलाई जाएंगी। 10 से 12 नवंबर तक 19038 बरौनी बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस तथा 12557 मुजफ्फरपुर-आनन्दविहार टर्मिनस एक्सप्रेस रामदयालुनगर, हाजीपुर, छपरा के रास्ते चलेगी।

10 नवंबर को 14008 आनंदविहार टर्मिनस रक्सौल एक्सप्रेस और 11 को 14016 आनंदविहार टर्मिनस रक्सौल गोंडा, गोरखपुर, पनियहवा के रास्ते चलेगी। दस को ही 14017 रक्सौल आनंदविहार टर्मिनस और 11 को 14007 रक्सौल-आनंदविहार टर्मिनस एक्सप्रेस बदले रूट पनियहवा, गोरखपुर, गोंडा से चलाई जाएगी।
विज्ञापन


उधर, नौ नवंबर को 12212 आनंदविहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस बापूधाम मोतीहारी में शार्ट टर्मिनेट की जाएगी। 11 नवंबर को 12211 मुजफ्फरपुर आनंदविहार टर्मिनस एक्सप्रेस बापूधाम मोतीहारी से ही वापसी में चलेगी।

ये ट्रेनें देरी से चलाई जाएंगी
नौ व दस नवंबर को ट्रेन 5708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस हाजीपुर, मुजफ्फरपुर स्टेशनों के बीच आधा घंटे और नौ से ग्यारह नवंबर तक 12558 नई दिल्ली-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस नरकटियागंज-कपारपुरा स्टेशनों के बीच तीन घंटा 41 मिनट एवं 10 नवम्बर को 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस इन्हीं स्टेशनों के बीच दो घंटे नियंत्रित कर चलाई जाएगी। इससे पहले छह व सात नवंबर को 19270 मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से 80 मिनट तथा सात नवंबर को 15001 मुजफ्फरपुर-देहरादून एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से 150 मिनट रिशेड्यूल कर चलाई जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें