रेलवे के ऑपरेशनल एवं मेंटेनेंस कार्य के चलते काफी तादाद में वाराणसी एवं प्रयागराज रूट पर मेल, एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनें निरस्त हो चुकी हैं। सहालग में ट्रेनों के निरस्त होने के कारण यात्री परिवार संग रायबरेली, सुल्तानपुर, वाराणसी, प्रतापगढ़ के सफर के लिए चारबाग स्टेशन पर भटकते नजर आए। ऐसे यात्रियों के सामने बस से ही गंतव्य जाने का विकल्प बचा है।
यह संकट शनिवार से पंजाब मेल सहित सात ट्रेनों के निरस्त होने से और बढ़ गया है। शुक्रवार को चारबाग से गुजरने वाली 54378 बरेली-प्रयाग पैसेंजर, 14369 त्रिवेणी एक्सप्रेस, 12370 कुंभ एक्सप्रेस, 13050 डुप्लीकेट पंजाब मेल, ट्रेन नंबर 22356 चण्डीगढ़-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस, 12369 कुंभ एक्सप्रेस, 13006 पंजाब मेल, 54253 प्रयाग-लखनऊ पैसेंजर, 14219 वाराणसी-लखनऊ एक्सप्रेस, 64235 बाराबंकी-कानपुर मेमू, 64281 सुलतानपुर-लखनऊ मेमू, 14265 जनता एक्सप्रेस, लखनऊ-कानपुर मेमू, 64209 लखनऊ-कानपुर मेमू, 14307 प्रयाग-बरेली एक्सप्रेस, 14123 प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी व 14220 लखनऊ-वाराणसी एक्सप्रेस ट्रेनें निरस्त रहीं।
अचानक नीलांचल निरस्त
डेमो
ये ट्रेनें आज निरस्त
14370 त्रिवेणी एक्सप्रेस
14307 बरेली-प्रयाग एक्सप्रेस
14265 जनता एक्सप्रेस
13049 डुप्लीकेट पंजाब मेल
13005 पंजाब मेल
22420 सुहेलदेव एक्सप्रेस
14524 हरिहर एक्सप्रेस
लखनऊ से प्रयागराज के बीच शुक्रवार को अचानक नीलांचल एक्सप्रेस के निरस्त होने से चारबाग से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे यात्री आरक्षित टिकट लेकर प्रयागराज तक जाने के लिए ट्रेनें खोज रहे थे। नौचंदी एक्सप्रेस पहले से ही निरस्त है। नीलांचल एक्सप्रेस को कानपुर एवं लखनऊ के बजाय इलाहाबाद, दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन होकर चलाई जा रही है।
कल ये ट्रेनें बदले मार्ग से गुजरेंगी
डेमो
रेल पटरियों से संबंधित कार्य करने के लिए रविवार को मुम्बई से बरौनी और गोरखपुर जाने वाली ट्रेनें बदले हुए मार्ग से गुजरेंगी। इसमें ट्रेन 12522 अर्नाकुलम-बरौनी राप्तीसागर एक्सप्रेस एवं 12542 एलटीटी-गोरखपुर राप्तीसागर एक्सप्रेस, फैजाबाद-अयोध्या-मनकापुर-बस्ती-गोरखपुर के रास्ते गुजरेंगी। ट्रेन 15212 अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस चारबाग होकर गुजारी जाएगी।