बनारस-देहरादून एक्सप्रेस, देहरादून-बनारस एक्सप्रेस, प्रयागराज संगम-देहरादून एक्सप्रेस, जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस रविवार को कैंसिल रहेंगी। जबकि 17 जुलाई को बनारस-देहरादून एक्सप्रेस, देहरादून-बनारस एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर-देहरादून एक्सप्रेस व देहरादून-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस निरस्त रहेंगी। सोमवार को गुवाहाटी से जम्मूतवी के बीच चलने वाली लोहित एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी। वहीं शनिवार को कटिहार अमृतसर विशेष किराया ग्रीष्मकालीन ट्रेन कैंसिल कर दी गई।
शॉर्ट टर्मिनेट होंगी ये ट्रेनें
हावड़ा-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस 17 जुलाई तक बरेली तक ही चलेगी तथा वापसी में बरेली से ही चलेगी। हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस रुड़की में रोक दी गई। देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस नजीबाबाद से चलेगी तथा 17 जुलाई तक रुड़की में शॉर्ट टर्मिनेट होगी। अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस शनिवार को बरेली से चलाई गई।