फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल व लोहिया संस्थान समेत कई अस्पतालों में नहीं लगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल व लोहिया संस्थान समेत कई अस्पतालों में शनिवार को वैक्सीन खत्म होने से लोगों को टीका नहीं लग सका। वहीं, 84 सेंटरों पर 11910 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

इसमें 18 वर्ष से अधिक उम्र के 2689 को वैक्सीन की पहली डोज मिली। शनिवार को युवा दिनभर वैक्सीनेशन के लिए पंजीकरण कराने का प्रयास करते रहे, पर आरोग्य सेतु एप पर यह कैटेगरी खुल ही नहीं रही थी।
अफसरों का कहना है कि यह समस्या रविवार से दूर हो जाएगी। साढ़े तीन लाख वैक्सीन की नई खेप पहुंच चुकी है और सोमवार से वैक्सीनेशन का आंकड़ा और बढ़ेगा।
अफसरों का कहना है कि रोजाना चार हजार युवाओं के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। अभी तक इस आयु वर्ग के केवल 3200 लोग ही रोजाना अपना पंजीकरण करा सकते थे।
इसे बढ़ाकर चार हजार किया जा रहा है। अभी 45 साल से कम उम्र लोगों को शिकायत है कि टीका लगवाने के लिए पंजीकरण तो हो जा रहा है, मगर वैक्सीन लगने का स्लॉट नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के मुताबिक इस बार कोविशील्ड की डोज ही दी जाएगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमके सिंह ने बताया कि सोमवार से 18 से 44 आयुवर्ग के 4000 लोगों का रोजाना टीकाकरण होगा।
ग्रामीण क्षेत्र में भी लगेगी वैक्सीन
शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण हो सके इसके लिए काकोरी सीएचसी में वैक्सीन काउंटर बनेगा जहां रोजाना 200 लोगों को टीका लगेगा। शहरी क्षेत्र की दो बाल महिला चिकित्सा में 300-300 लोगों को वैक्सीन लगने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ संजय गांधी पीजीआई, केजीएमयू, लोहिया, लोकबंधु, सिविल, बलरामपुर, बीआरडी, एलबीआरएन व आरएलबी में 400-400 लोगों को वैक्सीन लगायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें