फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विकास भवन में दफ्तर से नदारत मिले कई अधिकारी व कर्मचारी

Thu, 17 Oct 2024 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विकास भवन ​स्थित वि​भिन्न पटलों का निरीक्षण करते सीडीओ । सोर्स सूचना विभाग
विज्ञापन
सीडीओ ने एक दिन का वेतन रोकते हुए मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। सीडीओ ने बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे विकास भवन स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई अधिकारी व कर्मचारी नदारद मिले। वहीं, कुछ कार्यालयों में ताला लटकता मिला। सीडीओ ने इन सभी का एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
सीडीओ अनुभव सिंह कार्यालयों का निरीक्षण करने निकले तो जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी व कनिष्ठ सहायक नदारद मिले। जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में ताला बंद मिला। यहां कंप्यूटर सहायक नदारद मिले। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय में संख्याधिकारी अपर संख्याधिकारी सहित अन्य अनुपस्थित मिले। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी व लेखाकार भी नदारद थे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी व कार्यालय में तैनात सभी सहायक, ऑपरेटर व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गैरहाजिर मिले। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी कार्यालय में वरिष्ठ सहायक को उपस्थिति पंजिका में बलरामपुर जाना दिखाया गया था। डीपीआरओ, डीपीएम, पत्रवाहक, सफाई कर्मी भी अनुपस्थित मिले। यहां वाररूम के सामने गैलरी में कबाड़, होर्डिंग के फ्रेम व निष्प्रयोज्य सामग्री रखी मिली। साथ ही सामने आंगन में पान थूकने के निशान व गंदगी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास कार्यालय में ताला बंद मिला। सहायक अभियंता लघु सिंचाई उनके कनिष्ठ सहायक, सहायक व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नदारद मिले। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण कार्यालय में कंप्यूटर प्रोग्रामर व ऑपरेटर अनुपस्थित मिले। उपायुक्त श्रम रोजगार, डीडीओ, उर्दू अनुवादक मोहम्मद जफर खां, लेखाकार मनीष गुप्ता, अभिषेक तिवारी, जिला सोशल आडिट कोऑर्डिनेटर विपिन शर्मा, आपरेटर सोशल आडिट अनुपम पाठक नदारद मिले। अभिहित अधिकारी खाद्य एवं सुरक्षा कार्यालय में ताला बंद मिला। डीपीओ का कक्ष बंद मिला। यहां तैनात अपर संख्याधिकारी, प्रधान सहायक, वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक व चालक भी नदारद मिले। सीवीओ, वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी अनुपस्थित मिले। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में अधिशासी अभियंता, प्रभागीय लेखाधिकारी, अवर अभियंता, प्राविधिक, वरिष्ठ सहायक गैरहाजिर रहे। सीडीओ ने इन सभी का एक दिन का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकते हुए इनसे स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही सभी कार्यालयाध्यक्षों को कार्यालय व आसपास की सफाई कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें