फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आयोग के व्हाट्सएप नंबर पर करें शिकायत, होगी कार्रवाई

Thu, 17 Oct 2024 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
निरीक्ष्ण भवन ​भिनगा में वार्ता करती महिला आयोग की सदस्य। संवाद
विज्ञापन
महिला आयोग की सदस्यों की अपील 6306511708 पर करें शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। भिनगा स्थित निरीक्षण भवन में बृहस्पतिवार को महिला आयोग की सदस्यों ने एक बैठक की। बैठक में शामिल आयोग की सदस्य एकता सिंह व अंजू प्रजापति ने मौजूद महिलाओं व छात्राओं से कहा कि सभी लोग व्हाट्सएप नंबर 6306511708 पर अपनी शिकायत दर्ज कर सीधे आयोग तक भेज सकती हैं। ऐसे मामलों को आयोग अपने स्तर से संबंधित विभाग के पास भेजकर उनका निस्तारण कराएगा।
विज्ञापन

आयोग की सदस्यों ने मौजूद जिम्मेदारों को पीड़ित महिलाओं की शिकायतों का निस्तारण पूरी गंभीरता से किए जाने की ताकीद भी की। सदस्य एकता सिंह ने कहा कि महिलाओं की समस्याओं को सुनना व उसको प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराना ही आयोग का उद्देश्य है। उन्होंने बाल विवाह रोकने व घरेलू हिंसा के मामले में पुलिस व विभागीय अधिकारियों को रुचि लेकर कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया। बैठक के बाद दोनों सदस्यों ने संयुक्त जिला चिकित्सालय, वृद्धाश्रम सहित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भिनगा का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें