फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल व सीएम समेत कई नेताओं ने दी ईद की बधाई, एकता व भाईचारे का दिया संदेश

Tue, 04 Jun 2019 09:46 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
यूपी के राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
विज्ञापन

राज्यपाल राम नाईक व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने ईद-उल-फितर के मौके पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभाकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में सभी लोगों की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा है कि, ईद का पर्व हमें एकता, आपसी भाईचारे और मोहब्बत का संदेश देता है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खुशियां बांटने से ही खुशियां बढ़ती हैं। राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त किया है कि ईद का पर्व देश एवं प्रदेश में भाईचारा और शांति को अधिक मजबूती प्रदान करेगा।  

मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा कि ईद का त्योहार खुशी और मेल-मिलाप का संदेश लेकर आता है। खुशियों का यह त्योहार सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। यह पर्व अमन-चैन और सौहार्द का संदेश देता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ईद के पर्व पर सभी को सद्भाव और सामाजिक सौहार्द को और सुदृढ़ करने का संकल्प लेना चाहिए। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और स्थानीय निकायों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिन स्थानों पर ईद की नमाज होगी, वहां पर साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की जाए। उन्होंने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को पर्व के दौरान सुरक्षा के समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। 

इसके अलावा विधान परिषद के सभापति रमेश यादव, विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, समाजवादी पार्टीे के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने भी प्रदेशवासियों को ईद की मुबारकबाद व शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें