फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: 2017 बैच के आईपीएस अफसरों को एसपी बनने का इंतजार, पिछले महीने सीएम से की थी मुलाकात

Mon, 12 Dec 2022 03:09 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

2017 बैच के एक दर्जन से अधिक अफसरों को अर्ह हो जाने के बावजूद अभी तक पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनाती नहीं मिली है। 13 अफसरों ने बीते महीने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2017 बैच के एक दर्जन से अधिक आईपीएस अफसर बतौर एसपी अपनी पहली तैनाती का इंतजार कर रहे हैं। यह अधिकारी 2021 में ही एसपी बनने के लिए अर्ह हो चुके हैं, लेकिन इनकी तैनाती बतौर एएसपी ही रही। इनमें जिनकी तैनाती पुलिस कमिश्नरेट में थी उन्हें पुलिस उपायुक्त तो बना दिया गया पर बतौर एसपी किसी भी अधिकारी को अब तक जिम्मेदारी नहीं दी गई।

विज्ञापन


2017 बैच में कुल 14 अफसर हैं। इसमें से 13 ने पिछले महीने सीएम से मुलाकात की थी। माना जा रहा था कि जल्द ही इन अफसरों में से कुछ की तैनाती जिलों में की जाएगी लेकिन तबादला नहीं हुआ। 

ये भी पढ़ें - जीएसटी चोरी के खिलाफ छापेमारी पर अनिश्चितकालीन रोक, व्यापारियों के आक्रोश को देखकर लिया गया निर्णय
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बड़े निकाय वाले शहरों को 13 के बाद मथेंगे मुख्यमंत्री योगी, रोड शो और बड़ी सभाएं करेंगे


आगरा, प्रयागराज और गाजियाबाद में इस बैच के जो अफसर तैनात थे, उन्हें ही वहां पुलिस उपायुक्त बनाया गया है लेकिन जो जिलों में तैनात हैं वे अब भी अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में काम कर रहे हैं। इन अफसरों की बतौर एसपी तैनाती क्यों नहीं हो पा रही है, या कब होगी? इस सवाल का जवाब फिलहाल कोई नहीं दे पा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें