फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई कांग्रेस विधायक देख रहे सांसद बनने का ख्वाब

Wed, 05 Feb 2014 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के एक दर्जन से अधिक विधायक सांसद बनने का ख्वाब देख रहे हैं। इनमें से अधिकतर ने टिकट के लिए अपना दावा भी पेश कर दिया है।
विज्ञापन


कुछ ऐसे भी हैं जिनका नाम पैनल में है। इन विधायकों ने टिकट के लिए केंद्रीय नेतृत्व में लॉबिंग भी शुरू कर दी है।
प्रदेश में कांग्रेस के 29 विधायक थे। प्रमोद तिवारी के राज्यसभा में जाने के बाद यह संख्या 28 रह गई है। इनमें से आधे विधायक अब लोकसभा में जाने की जुगत में लग गए हैं। वे टिकट के लिए प्रयास कर रहे हैं।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व लखनऊ कैंट की विधायक रीता बहुगुणा जोशी लखनऊ व इलाहाबाद सीट से टिकट के लिए दावा कर रही हैं।
देवरिया जिले की रुद्रपुर विधानसभा सीट से विधायक अखिलेश प्रताप सिंह भी लोकसभा के टिकट की इच्छा रखते हैं। जौनपुर के विधायक नदीम जावेद, बांदा के विवेक कुमार सिंह, खुर्जा के बंशी सिंह पहाड़िया, किदवई नगर कानपुर से अजय कपूर हैं।
विज्ञापन


वहीं पिंडरा से अजय राय, पयागपुर से मुकेश श्रीवास्तव, स्याना से दिलनवाज खान, शामली से पंकज मलिक, मड़िहान (मिर्जापुर) से ललितेश त्रिपाठी, रामपुर के स्वार से नवाब काजिम अली खां भी लोकसभा चुनाव में टिकट की लाइन में खड़े हैं।
विज्ञापन

इनमें से कई विधायकों के नाम जिलों से आए पैनल की लिस्ट में है। स्टेट इलेक्शन कमेटी की पिछले दिनों हुई बैठक में भी इन पर चर्चा हो चुकी है। इस कमेटी से अब ये नाम दिल्ली भेजे जाएंगे। नेशनल इलेक्शन कमेटी ही टिकट फाइनल करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें