फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सपा प्रवक्ता मनोज यादव छेड़छाड़ व एससी-एसटी एक्ट के तहत बाराबंकी में गिरफ्तार, दो दिन से थे लापता

Fri, 13 Feb 2026 06:54 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

सपा प्रवक्ता मनोज यादव को छेड़छाड़ व एससी-एसटी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। वो दो दिन से लापता थे।
विज्ञापन
सपा प्रवक्ता मनोज यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सफदरगंज थाना क्षेत्र की एक विधवा महिला से छेड़छाड़ और उसके पुत्र की हत्या की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज यादव को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से एक दिन पहले ही मनोज यादव की पत्नी ने लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार थाने में उनके लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सफदरगंज क्षेत्र के एक गांव की विधवा महिला ने 11 फरवरी को थाने में तहरीर देकर मनोज यादव पर गंभीर आरोप लगाए थे। महिला का कहना है कि वर्ष 2004 में उनके पति के साथ मनोज और अन्य लोगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट व धमकी देने का मामला दर्ज हुआ था। 

महिला का आरोप है कि करीब तीन-चार महीने पहले सफदरगंज चौराहे के पास मनोज यादव ने उनका रास्ता रोका और पुराने मुकदमे का जिक्र करते हुए टिप्पणी की कि वह उस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करा सकीं। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने महिला को धक्का दिया और अभद्रता की। 
विज्ञापन


बेटे को जान से मारने की धमकी का आरोप पीड़िता के अनुसार उनका इकलौता पुत्र लखनऊ में रहकर वाहन चलाता है। महिला ने आरोप लगाया है कि मनोज यादव ने उनके बेटे की हत्या कर गायब कर देने की धमकी दी। मामले में दर्ज रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और शुक्रवार को गिरफ्तारी की कार्रवाई की। एएसपी उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

खोज रही थी लखनऊ पुलिस

मनोज यादव की पत्नी ने लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार थाने में तहरीर देकर उनके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पत्नी के अनुसार 12 फरवरी की शाम मनोज घर से कार लेकर काकोरी में चचेरी बहन के तिलक समारोह तथा दो अन्य शादियों में जाने की बात कहकर निकले थे। देर रात तक वापस नहीं लौटे। फोन का जवाब न मिलने पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें