युवक की मौत के बाद शोकाकुल परिवार
- फोटो : अमर उजाला
उसे जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया था। वहां तीन दिनों बाद सदर विधायक प्रतीक भूषण ने बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। मगर विष्णु की रविवार की दोपहर इलाज के दौरान मौत हो गई।
विष्णु की मौत की खबर गोंडा पहुंची तो यहां माहौल गर्म हो गया। प्रशासन ने हर स्थिति से निपटने के लिए तैयारी कर ली। पुलिस ने खोरहंसा कस्बे समेत शहर में रूट मार्च किया। इसके बाद एहतियातन खोरहंसा, जमुनियाबाग, मुगलजोत कई थानों की पुलिस व पीएसी के जवानों को तैनात कर दिया गया। खोरहंसा कस्बे समेत विभिन्न स्थानों पर पुलिस पिकेट कर रही है। पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि ऐहतियान पुलिस व पीएसी तैनात की गई है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के मुगलजोत के रहने वाले राम गिरि के बेटे विष्णु की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। विष्णु की पत्नी जुबरा देवी, छोटा भाई महेश गोस्वामी का रो-रोकर हाल बेहाल है। विष्णु की छह माह की बेटी परी को तो यह भी नहीं पता उसके पिता की मौत हो चुकी है। रिश्तेदार, संबंधी और गांव के लोग परिवार वालों को ढांढस बंधाने में लगे हैं।