सिविल अस्पताल में दंपती ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
- फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि 25 जनवरी को वह सैनिक नगर सोसाइटी के मकान से टहलने निकले थे। इस दौरान गौरव ने उन पर हमला करवा दिया। ओमप्रकाश ने सरोजनीनगर थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज धीरेंद्र के मुताबिक, अरुणिमा की तरफ से बहन व बहनोई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
जिसकी जांच की जा रही है। ओमप्रकाश व उनकी पत्नी के आत्मदाह की सूचना सरोजनीनगर पुलिस को दी गई है। प्रभारी निरीक्षक सरोजनीनगर प्रमेंद्र सिंह के मुताबिक, ओमप्रकाश व उसकी पत्नी से बातचीत की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
अरुणिमा सिन्हा का कहना है कि आरोप निराधार है। कंपनी में हिस्सेदारी की बात गलत है। वह कंपनी में थे। लेकिन अपने पद का दुरुपयोग किया। जिसकी जानकारी होने के बाद उनको निकाल दिया गया। वह सिर्फ अपने लाभ के लिए मेरी शादी नहीं होने देना चाहते थे। उनको डर था कि शादी के बाद अपने परिवार को आर्थिक लाभ दूंगी। मेरी संपत्ति हड़पने के लिए वह सारी साजिश रच रहे हैं।