फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता पत्नी के मोबाइल प्रेम की वजह से युवक ने कर ली खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मलिहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के एक युवक ने अपनी नई नवेली पत्नी के मोबाइल प्रेम की वजह से फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

मलिहाबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत शेरपुर भौसा निवासी सर्वजीत (25) का विवाह करीब तीन माह पूर्व चांदनी पुत्री राजेश निवासी थाना माल के गांव सालेह नगर से हुआ था। शादी के बाद पत्नी का मोबाइल प्रेम पति को खलने लगा। उसके मना करने पर पति पत्नी में विवाद होने लगा। बीते रविवार की सुबह सर्वजीत घर से काम के लिए बाहर जा रहा था और उसकी पत्नी खाने पीने की व्यवस्था करने के बजाय अपने मोबाइल पर बिजी थी। इसी बात को लेकर दोनो में झगड़ा हो गया और सर्वजीत घर से निकल गया।
विज्ञापन

इस बीच पत्नी ने मायके वालों को बुला थाने में दहेज प्रताड़ना की तहरीर देकर घर चली गयी। यह बात जब सर्वजीत को पता चली जो उसने गांव के ही आम की बाग में फांसी लगाकर जान दे दी। मलिहाबाद इंस्पेक्टर चिरंजीव मोहन का कहना कि मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के साथ ही आगे की कार्यवाइ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें