फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के प्रयास में नाकाम रहे शख्स ने किशोरी को घर में घुसकर जलाया, सीएम ने लिया घटना का संज्ञान

Thu, 22 Aug 2019 01:52 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
ADG rajeev krishna - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सीतापुर के शहर कोतवाली इलाके में बुधवार देर शाम छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक ने किशोरी को जिंदा जलाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि उसने इससे पहले दुष्कर्म करने की भी कोशिश की थी। झुलसी किशोरी को पुलिस ने सदर अस्पताल भर्ती कराया है। हालत ज्यादा बिगड़ने पर बुधवार देर रात सीतापुर जिला अस्पताल से पीड़िता को हजरतगंज पार्क रोड स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल (सिविल) रेफर किया। 
विज्ञापन


इस घटना का सीएम ने गुरुवार को संज्ञान लिया। इसके चलते एडीजी राजीव कृष्ण सिविल अस्पताल लखनऊ में भर्ती पीड़िता से मिलने पहुंचे। लड़की के परिवार वालों ने एडीजी से  जल्दी कार्रवाई करने की गुहार लगायी है। 

पीड़िता की मां ने एडीजी से कहा कि आरोपी को कड़ी सजा दिलवाई जाएं। उन्होंने सीतापुर पुलिस पर टालमटोल का आरोप भी लगाया। उन्होंने बताया कि जब घटना की रिपोर्ट लिखाने सीतापुर कोतवाली गई तो वहां पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये था पूरा मामला

बताते गया कि शहर कोतवाली इलाके में रहने वाली किशोरी को मंगलवार शाम गोलू ने उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया था। असफल हो जाने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। 

बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम किशोरी अपने घर में छोटे भाई के साथ मौजूद थी। दबंग केरोसिन का तेल लेकर घर में दाखिल हुआ और उस पर मिट्टी का तेल छिड़क आग लगा दी।  शोर सुन पहुंचे पड़ोसियों ने आग पर काबू पाया और पुलिस को फोन कर दिया। उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया है। पीड़िता का आरोप है कि गुल्लू पिछले कई दिनों से उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था। 

मना करने पर  मंगलवार दोपहर उसने उदुष्कर्म का प्रयास भी किया। वहीं गांव में युवती व आरोपी के बीच प्रेम प्रसंग की बात भी कही जा रही है। मामले में इंस्पेक्टर अंबर सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें