फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन भवन में महिला कर्मचारी पर पेट्रोल डाल प्रेमी ने लगाई आग

Fri, 15 Feb 2019 06:02 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

  • पर्यटन भवन के तीसरी मंजिल के लेखा विभाग में हुई वारदात
  • एक तरफा प्रेम का मामला, युवक डाल रहा था शादी का दबाव
  • आग लगाने केबाद महिला को पकड़ लिया, खुद भी झुलसा
विज्ञापन
महिला को आग लगाई - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोमतीनगर स्थित पर्यटन विभाग में तैनात कर्मचारी सुहेला खान उर्फ शालू को उसके तथाकथित प्रेमी ने पेट्रोल डालकर आग लगा दिया। वारदात पर्यटन विभाग के तीसरी मंजिल पर स्थित लेखा विभाग में शाम करीब 4:30 बजे हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक एक तरफा प्यार का मामला है। आरोपी युवक ने महिला पर शादी का जबरदस्ती दबाव बना रहा था। जिसका विरोध करने पर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं पीड़िता के परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने देर शाम केा केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी गोमतीनगर अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव के मुताबिक ठाकुरगंज के टीबी अस्पताल केपास की रहने वाली सुहेला उर्फ शालू खान पर्यटन विभाग में चतुर्थश्रेणी की कर्मचारी है। वह तीसरे मंजिल के लेखा विभाग में तैनात है। लेखा विभाग प्रबंध निदेशक एसपी सिंह के कमरे के पास ही है। हसनगंज के खदरा का रहने वाला युवक समीर खान उससे एक तरफा प्रेम करता है।
Trending Videos

कमरा बंद कर आग लगाई और लिपट गया

क्षेत्राधिकारी के मुताबिक समीर शुक्रवार की शाम करीब 4:30 बजे वह सुहेला के कार्यालय पहुंचा। सुहेला विभाग में बैठी सहकर्मी मंजू से बातचीत कर रही थी। इसी बीच समीर अपने साथ पानी की बोतल में पेट्रोल लेकर पहुंचा। उसने सुहेला पर पेट्रोल उड़ेल दी। इसकेबाद आग लगा दी। आग की लपटों में घिरी सुहेला चीखने लगी तो समीर भी उससे लिपट गया। दोनों गंभीर रूप से झुलस गये। सुहेला और समीर को आग की लपटों में घिरा देख मंजू सहम गई। उसने दौड़कर दरवाजा खोला और शोर मचाने लगी। शोर सुनकर और कमरे से धुआं निकलता देख कर्मचारी पहुंचे। तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। साथ ही आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। कुछ देर में आग पर काबू पा लिया गया। इसी बीच पीआरवी पहुंची। पीआरवी में तैनात कमांडर और पायलट ने सुहेला को सिविल अस्पताल और समीर को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। लोहिया अस्पताल से समीर को हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गय। वहीं सुहेला का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है।

पति की जगह मिली थी नौकरी
पर्यटन विभाग केप्रबंध निदेशक  केमुताबिक सुहेला केपति मुशीर खान की करीब 12 साल पहले मौत हो गई। पति की मौत के बाद सुहेला की  2007 में उसकी तैनाती पर्यटन विभाग में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी के रुप में हुई। सुहेला केचार बच्चे हैं। नौकरी मिलने के बाद परिवार का खर्च चलने लगा। अधिकारियों व कर्मचारियों के मुताबिक सुहेला का कार्यालय में किसी से अनबन नहीं थी। वह समय से कार्यालय आती और जाती थी।
 

भाई के इलाज के दौरान हुई समीर से मुलाकात

आग में झुलसी सुहेला केमुताबिक उसकी मुलाकात करीब चार साल पहले समीर से मुलाकात हुई। वह खदरा का रहने वाला है। केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में बतौर बार्ड ब्वाय केपद पर तैनात था। करीब चार साल पहले सुहेला केभाई की तबियत खराब हुई। उसे खून की जरूरत थी। वहां तैनाती के दौरान समीर ने सुहेला की मदद की। उसे खून भी दिया। यहीं से दोनों के बीच बातचीत होने लगी। इस बातचीत के दौरान समीर को सुहेला से प्रेम हो गया। शुरूआत में समीर कई बार अपने प्यार का इजहार करने का प्रयास किया लेकिन वह कर नहीं सका। जब समीर ने अपने दिल की बात सुहेला से कही तो वह भड़क गई। उसने समीर से बातचीत बंद कर दिया।

तीन महीने पहले पहुंचा था पर्यटन विभाग
क्षेत्राधिकारी अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव क े मुताबिक सुहेला ने पूछताछ में बताया कि समीर करीब तीन महीने पहले भी उसकेकार्यालय पहुंचा था। उसने सुहेला से बातचीत करने की कोशिश की। जब सुहेला ने मना किया तो विवाद करने लगा। इस सुहेला ने फटकार लगाई और पुलिस बुलाने की धमकी दे दी। इस पर नाराज होकर समीर चला गया। इसके बाद भी समीर ने सुहेला से संपर्क बनाने की कोशिश करता रहा। लेकिन कामयाब नहीं हो सका। शुक्रवार को सुहेला के इंकार से नाराज होकर उसने पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
विज्ञापन

घर निकलने की तैयारी में थी सुहेला

पर्यटन विभाग में शाम करीब 4:30 बजे आगजनी की वारदात हुई। जब सुहेला को उसके तथाकथित प्रेमी ने आग लगाई तो वह घर जाने की तैयारी कर रही थी। अचानक से वह कार्यालय पहुंचा और आग लगा दिया। आग की चपेट में आने से सुहेला का जैकेट, मेज पर रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जल गये। पुलिस ने कमरे को सील करा दिया है। वहीं कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।

एसएसपी लखनऊ कलानिधि नैथानी ने बताया कि पर्यटन विभाग में तैनात महिला कर्मचारी को ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाया गया है। इस मामले में महिला और एक युवक गंभीर रूप से झुलस गये है। दोनों का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता के परिवारीजनों के तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। अगर युवक दोषी पाया गया तो उसे इलाज के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें