लखनऊ में केजीएमयू के लॉरी में भर्ती मरीज के खाने की थाल में बृहस्पतिवार को मक्खी निकलने से हड़कंप मच गया। मरीज ने इसकी शिकायत डॉक्टर-कर्मचारियों से की तो डॉक्टर ने कार्रवाई की बजाय मरीज को धमकाना शुरू कर दिया।
मरीज को बाहर खदेड़ने की धमकी तक दी गई। तीमारदारों ने मामले की लिखित शिकायत अधिकारियों से की है। अफ सर कार्रवाई के बजाय मामले को दबाने में जुटे रहे।
रायबरेली निवासी बैजनाथ ह्दय संबंधी बीमारी से पीड़ित है। बुधवार को मरीज को लॉरी कॉर्डियोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया। केजीएमयू में मरीजों के खाना देने का जिम्मा निजी संस्था को दे रखा गया है।
कर्मचारी शाम को खानें की थॉल देकर चले गए। कुछ देर बाद मरीज ने थॉल को उठाया तो देखा सब्जी में मक्खी पड़ी थी। मरीज ने खाना बांट रहे कर्मचारी को बुलाकर शिकायत दर्ज कराई। कर्मचारी अपनी गलती मानने के बजाय मरीज पर उल्टा आरोप लगाने लगा।