फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: मोबाइल पर तीन तलाक बोलने का आरोप, मुंबई निवासी युवक के खिलाफ मुकदमा

Sat, 11 Sep 2021 05:09 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

एक युवक ने दूसरी शादी करने के लिए अपनी पत्नी को फोन पर तीन तलाक बोल दिया। मामले की जांच की जा रही है। वह पत्नी से दहेज की भी मांग कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आलमबाग के गढ़ी कनौरा निवासी 20 वर्षीय युवती ने दूसरे निकाह के लिए मोबाइल पर तीन तलाक बोलने का आरोप लगाते हुए मुंबई के गुलाम मुस्तफा शेख पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अमरनाथ विश्वकर्मा के मुताबिक, गढ़ी कनौरा निवासी अख्तरी की 20 साल की बेटी खासदा खातून का निकाह 24 मार्च 2019 को मुंबई के ठाकुरपाड़ा शीलपारक रोड रफीक इंग्लिश हाई स्कूल कल्याण थाणे चौकी डाइगर निवासी गुलाम मुस्तफा शेख से हुआ था। ससुराल जाने के कुछ दिन बाद सास असवरी, ननद रेशमा, शबाना, अक्सो उसे परेशान करने लगे।

दहेज में एक गाड़ी, 50 हजार नकद और सोने की चेन मांगने लगे। इस बीच खासदा खातून को पता चला कि गुलाम ने दूसरा निकाह कर रखा है। वह भी एक हिंदू युवती से। पहली शादी से उसे दो बच्चे हैं।
विज्ञापन


इसका विरोध करने पर खासदा खातून को लखनऊ पहुंचा दिया। इसके बाद मोबाइल पर बातचीत के दौरान तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता खत्म करने की बात कही। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें