फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को जान से मारने की धमकी दे ननदोई ने किया महिला से दुष्कर्म, चार साल तक किया शोषण

Mon, 27 May 2019 05:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

लखनऊ में आशियाना निवासी निजी विद्यालय की शिक्षिका ने अपने कर्नल ननदोई के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। साथ ही अपने ससुर, ननद और नौकर के खिलाफ बंधक बनाकर पीटने व दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या की कोशिश का आरोप लगाते हुए शनिवार को तहरीर दी।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक महिला थाना शारदा चौधरी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़िता ने नौकर के खिलाफ भी दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है।
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, विकासनगर निवासी पीड़िता की शादी 20 साल पहले आशियाना में हुई थी।

उसके ससुर कोल इंडिया के महाप्रबंधक पद से सेवानिवृत्त हैं। पीड़िता ने बताया कि उसके ननदोई सेना में कर्नल हैं और भोपाल में रहते हैं। अक्सर घर आने-जाने के दौरान ननदोई उससे छेड़छाड़ करते थे। वर्ष 2015 में ननदोई ने बच्चों का दाखिला सैनिक स्कूल में कराने के लिए गुड़गांव बुलवाया, जहां उसके साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

चार साल तक किया शारीरिक शोषण

डेमो
विरोध पर बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। इसके बाद ननदोई ने चार साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। यही नहीं, शिकायत पर ससुरालीजनों ने आरोपी का पक्ष लिया। दो महीने पहले पति की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

पीड़िता के मुताबिक, मंगलवार दोपहर अचानक ससुर, ननद और घर का नौकर कमरे में आ धमके। ससुर ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। विरोध पर नौकर ने उसे पकड़ लिया और उसका मोबाइल भी छीन लिया। यही नहीं, इसके बाद ननद दुपट्टेे से उसका गला घोंटने लगी।

चीखपुकार पर पड़ोसी आए तो आरोपियों ने उसे छोड़ दिया। सूचना पर पहुंची आशियाना पुलिस पारिवारिक विवाद बताकर लौट गई। पीड़िता ने थाने पर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पीड़िता अपने रिश्तेदारों के साथ शनिवार को महिला थाने पहुंची और मुकदमा दर्ज कराया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें