फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में बहन की सगाई के दिन भाई की कुदाल से गला काटकर हत्या, गम में बदलीं खुशियां

Thu, 20 Feb 2020 08:30 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
विज्ञापन
वारदात के बाद मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

गोंडा जिले के खोडारे थाना क्षेत्र के केशवनगर ग्रांट गांव के मजरा गोपाल ज्योतिया का रहने वाला एक युवक अपने घर से ढाई किलोमीटर की दूरी पर स्थित बलुआ घनघटा गांव के समीप खेत में मकान बनाकर रहता था।

विज्ञापन


वह बुधवार की रात खेत की रखवाली करने के लिए बलुआ घनघटा गया था। वहां देर रात सोते समय युवक की कुदाल से गला काटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद हत्यारे खून लगी कुदाल वहीं छोड़कर फरार हो गए। हत्या की सूचना पर एएसपी व खोड़ारे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली।

मामले में युवक के पिता ने थाना खोड़ारे में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवक के बहन की गुरुवार को सगाई थी। इसे लेकर परिवार में तैयारियां चल रही थी। मगर युवकी हत्या से सगाई की खुशियां गम में बदल गईं।
विज्ञापन


खोडारे थाना क्षेत्र के केशव नगर ग्रांट गांव के मजरा गोपाल ज्योतिया निवासी रामपाल वर्मा ने बताया कि घर से ढाई किलामीटर की दूरी पर बलुआ घनघटा गांव के समीप उनका खेत है। वहां खेत की रखवाली के उन्होंने एक मकान बनवा रखा है।

विज्ञापन

खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा मिला शव

रामपाल के मुताबिक, उसका बेटा सुरेंद्र कुमार वर्मा (25) बुधवार की रात खेत की रखवाली के लिए बलुआ घनघटा गांव के समीप बने मकान पर गया था। वहां देर रात सिकंदर की कुदाल से गला काटकर हत्या कर दी गई। सुरेंद्र के भाई सिकंदर वर्मा ने बताया कि गुरुवार की सुबह सुरेंद्र जब घर नहीं लौटा तो उसके मोबाइल फोन पर कॉल की गई।

मगर संपर्क नहीं हो पाया तो वह बलुआ घनघटा पहुंच गया। जहां मकान के दो शटर में से एक शटर एक फिट तक खुला मिला, जब शटर को उठाया गया तो उसके भाई का खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा था। गला कटा हुआ था और चारपाई के बगल में खून से सनी हुई कुदाल भी रखी मिली। जबकि की सुरेंद्र की बाइक गायब थी।

हत्या की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार, सीओ रामभवन यादव, प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर सिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। मौके पर फोरेंसिक टीम के विशेषज्ञ ने पहुंचकर खून का नमूना एकत्र किया है। मामले में रामपाल ने थाना खोड़ारे में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें