फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: बहन की शादी के मंडप में भाई को पीटकर मार डाला, साले समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 23 Apr 2024 09:52 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

सार

युवक अपनी बहन की शादी में एलईडी टीवी व सोने की अंगूठी देना चाहता था जिसका विरोध उसकी पत्नी कर रही थी। न मानने पर पत्नी ने मायके से चार-पांच लोगों को बुला लिया जिन्होंने युवक को पीटकर मार डाला।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी जिले के बड्डूपुर थाना क्षेत्र में बहन की शादी में सहयोग करने से नाराज पत्नी ने मायके से अपने भाई को बुला लिया। शादी के लिए मंडप बनाया जा रहा था और इसी दौरान युवक की पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी और साले समेत पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। शादी की खुशियों की जगह परिवार में मातम फैला तो गांव में सनसनी का माहौल है।

विज्ञापन


बड्डूपुर थाना क्षेत्र के सहरी मजरे झरसावा गांव निवासी चंद्र प्रकाश मिश्र (35) की बहन पूजा का 26 अप्रैल को विवाह होना है। शादी की तैयारियों में चंद्र प्रकाश भी लगा हुआ था। वह अपनी बहन को एलईडी टीवी व सोने की अंगूठी देना चाह रहा था। पुलिस के अनुसार इस बात को लेकर उसकी पत्नी छवि मिश्रा विरोध कर रही थी। सोमवार की शाम पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था।

मंगलवार को पति पत्नी के बीच फिर से विवाद शुरू हो गया। जिस पर महिला ने कदराबाद थाना रामनगर स्थित अपने मायके से चार पांच लोगों को बुला लिया। मंगलवार शाम शादी के लिए मंडप रखा जा रहा था। इसी दौरान पत्नी के मायके से आए लोगों ने चंद्र प्रकाश को लाठी डंडों से पीट डाला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस गंभीर हालत में चंद्रप्रकाश को लेकर सीएचसी घूंघटेर गई। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन जिला अस्पताल पहुंचे युवक को मृत घोषित कर दिया गया। जैसे ही मौत की खबर गांव पहुंची कोहराम मच गया।
विज्ञापन


सीओ फतेहपुर डॉ. बीनू सिंह जिला अस्पताल पहुंची। सीओ ने बताया कि पत्नी ननद की शादी में एलईडी टीवी देने का विरोध कर रही थी। इसी को लेकर विवाद हुआ और युवक की जान चली गई। मृतक के साले समेत पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

पत्नी की जिद ने ले ली जान, बिना पिता हुआ मासूम 
मृतक चंद्र प्रकाश की शादी चार वर्ष पूर्व रामनगर थाना क्षेत्र के कदराबाद निवासी छवि से हुई थी दोनों  के एक वर्ष का बेटा गोपाल भी है लेकिन माता और पिता के बीच मामूली बात को लेकर हुई लड़ाई में पिता की जान चली गई। मासूम को यह पता तक नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें