फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः पत्नी करती थी शक गला दबाकर मारा, फिर रचा ये पूरा ड्रामा

Fri, 07 Feb 2020 11:02 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ में मड़ियांव के रहीमनगर-डुडौली में अवैध संबंधों के संदेह में विवाद के बाद पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से भाग गया। सुबह वापस आने के बाद बदमाशों द्वारा पत्नी की हत्या का शोर मचाने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो पति पर संदेह हुआ।
विज्ञापन


सख्ती की तो उसने हत्या की बात कुबूल कर ली। आरोपी पति ने पुलिस को बताया कि झगड़े के बाद उसने पत्नी का गला घोंट दिया। इसके बाद भाग गया। सुबह अफवाह फैला दी। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम कराने भेजवाया है। देर शाम तक मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन

अक्सर होता था विवाद

प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह के मुताबिक, मूलरूप से सीतापुर के तालगांव का रहने वाला रामहृदय मड़ियांव के रहीमनगर डुडौली में किराए के मकान में रहता है। परिवार में पत्नी मुन्नी देवी (35) के साथ रहकर वह मजदूरी करता है। पुलिस के मुताबिक पत्नी को संदेह था कि पति का किसी महिला से संबंध है।

इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। बुधवार रात खाना खाने के बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई। झगड़े के दौरान राम हृदय ने पत्नी का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद वह कमरा बाहर से बंद कर निकल गया। सुबह वापस आया तो पत्नी को कमरे में मृत मिला बताकर हंगामा करने लगा।

वह शोर मचा रहा था कि बदमाशों ने पत्नी की हत्या कर दी। पड़ोसियों को बताया कि वह रात में खाना खाने के बाद काम पर चला गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें