फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई के युवक की दो गोलियां मारकर की गई थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मलिहाबाद के रहीमाबाद इलाके में आम के बाग में मंगलवार शाम को मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। पुलिस के मुताबिक, मृतक हरदोई के बेनीगंज थाना क्षेत्र के शिवथाना का रहने वाला गयादीन (32) है। उसकी अपहरण के बाद गोली मारकर हत्या की गई थी। हत्या के पीछे परिवारीजन चुनावी रंजिश बता रहे है। आरोप है कि इसी रंजिश में गांव के कोटेदार ने प्रधान व कुछ अन्य लोगों को फंसाने के लिए गयादीन के अपहरण व हत्या की साजिश रची है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मलिहाबाद नित्यानंद के मुताबिक, शिवथाना गांव के नंदलाल रैदास का बेटा गयादीन 26 नवंबर को अपने मालिक सभाजीत सिंह उर्फ गुड्डू के साथ निकला था। सभाजीत गांव का कोटेदार है और मृतक गयादीन उसका चालक था। सभाजीत की गांव की प्रधान से चुनावी रंजिश चल रही थी। आरोप है कि सभाजीत ने प्रधान अर्चना शुक्ला, उनके पति सुधीर शुक्ला और परिवार के जितेंद्र शुक्ला, सुधाकर तिवारी, अजित तिवारी, साहबलाल आदि को फंसाने की साजिश रची और खुद लापता हो गए। कोटेदार के पिता यदुनंदन सिंह ने प्रधान सहित अन्य सभी के खिलाफ बेटे व उसके चालक को मारने, पीटने व अगवा करने की शिकायत हरदोई के बेनीगंज थाने में दर्ज कराई।
पुलिस के अनुसार, 27 नवंबर को बेनीगंज थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद कोटेदार ने गयादीन की हत्या कर लाश मलिहाबाद थाना क्षेत्र में फेंक दी और खुद नाटकीय ढंग से हरदोई पुलिस को मिल गया। इंस्पेक्टर के मुताबिक, चूंकि पहले से ही मामले की रिपोर्ट हरदोई में दर्ज है, आगे की कार्रवाई भी हरदोई पुलिस ही करेगी।
विज्ञापन

गयादीन को मारी गई थीं दो गोलियां
पुलिस के मुताबिक, बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। शव लेने पहुंच मृतक गयादीन के बहनोई जयकरन ने बताया कि परिवार में गयादीन की पत्नी कुसुमा, बेटी नैंनसी, बेटा रवि व राज है। गयादीन की हत्या प्रधानी की रंजिश में की गई है। वहीं पुलिस के मुताबिक, शव का पोस्टमार्टम कराकर शाम को बहनोई के सुपुर्द कर दिया गया है। मृतक के शरीर में दो गोलियों के निशान मिले हैं। एक सिर में लगी है। वहीं एक हाथ में लगी थी। पुलिस इस हत्याकांड में हर पहलू पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें