लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित यमुना अपार्टमेंट की लिफ्ट में बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। अपार्टमेंट के लोगों के मुताबिक रविवार शाम 10 वर्षीय बालिका लिफ्ट से नीचे आ रही थी तभी उसमें सवार बदमाश ने उसके साथ छेड़छाड़ की।
लिफ्ट नीचे आई तो बच्ची को रोते देख आसपास के लोग एकत्र हो गए। पूछताछ करने पर छेड़छाड़ की बात पता चली तो लोगों में आक्रोश फैल गया। मौके से भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को दबोचकर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में ले लिया।
इंस्पेक्टर राम सूरत सोनकर ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश अपार्टमेंट में ही किसी की कार चलाता है। देर रात तक उससे पूछताछ की जा रही थी।