फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी से थे नौकर के संबंध तो कर डाली हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया है। एक बिजली मिस्त्री को जब ये पता चला कि उसकी बीवी के संबंध उसके नौकर से हैं तो वो गुस्से से पागल हो उठा और उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


हत्यारे पिंटू का कहना है कि गोपेश के उसकी पत्नी से संबंध थे। इसका पता चलने पर उसने मफलर से गोपेश का गला घोट दिया था।

चकेरी में चार महीने पहले बिजली मिस्त्री गोपेश श्रीवास्तव उर्फ सोनू (32) की हत्या हो गई थी। पुलिस ने खुलासा किया कि उसी के मालिक जितेंद्र कटियार उर्फ पिंटू ने की थी।

क्राइम ब्रांच टीम ने मंगलवार को हत्यारोपी जितेंद्र कटियार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास गोपेश का मोबाइल भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया पर्दाफाश

एसएसपी शलभ माथुर ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेस कांफ्रेंस कर गोपेश हत्याकांड का पर्दाफाश किया।

एसएसपी ने बताया कि सतबरी रोड श्याम नगर निवासी प्रकाश श्रीवास्तव का बेटा गोपेश क्षेत्र में ही रहने वाले जितेंद्र के टेंट हाउस में काम करता था।

गोपेश की 14 दिसंबर को देर रात हत्या कर दी गई। शव श्याम नगर के शताब्दी उद्यान में पाया गया। मोबाइल फोन भी गायब था।

चकेरी थाने में भाई प्रकाश ने अज्ञात में मामला दर्ज कराया। पोस्टमार्टम में गोपेश की गला घोटकर हत्या की पुष्टि हुई थी। बकौल एसएसपी क्राइम ब्रांच और चकेरी पुलिस ने स्कूल के पास से जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें