फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर ली विवाहिता की जान, चार साल पहले हुआ था विवाह

Sat, 16 Feb 2019 11:28 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
गोंडा के कलवारी गांव के मजरे चुंटियापुर में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने देर रात 22 वर्षीया विवाहिता को मार डाला। मामले में विवाहिता के पिता ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।  
विज्ञापन


कटरा बाजार थाना क्षेत्र के मगुरही गांव के मजरे टेपरा निवासी मुंशी लाल गोस्वामी ने थाने में दर्ज करायी रिपोर्ट में कहा कि उसने अपनी 22 वर्षीया बेटी हीरा देवी का विवाह चार साल पहले इसी थाना क्षेत्र के कृष्ण कुमार के साथ की थी।

 गौने के कुुछ दिनों बाद से ही ससुराल वाले दहेज मे सोने की चेन की मांग करने लगे। मुंशी लाल ने बताया कि दहेज में सोने की चेन की मांग पूरी न कर पाने के कारण ससुराल वाले उसकी बेटी को आए दिन मारते पीटते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंशी लाल ने बताया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उसकी बेटी को मार डाला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें