फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग किशोरी से रेप कर उसे गर्भवती करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नाबालिग मां के प्रकरण में देर से ही सही लेकिन पुलिस जाग गई। 181 वन स्टॉप सेंटर की सक्रियता और अमर उजाला की ओर से मुद्दे को उठाए जाने पर आखिरकार बंथरा पुलिस ने न केवल रिपोर्ट दर्ज की, बल्कि आरोपी युवक को गिरफ्तार भी कर लिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अजय प्रताप सिंह, बलवीर सिंह, गौरव बाजपेई, सूरज यादव और अवनीश यादव की टीम ने उन्नाव में मवई पड़ियाना इलाके से बृहस्पतिवार को आरोपी सूरज को सुबह सात बजे गिरफ्तार कर लिया। इंसपेक्टर ने बताया कि सूरज (19) उन्नाव जिले के थाना आसीवन का रहने वाला है। मुखबिर की सूचना पर उसे भारतीय दंड संहिता की धारा 376/506 और पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। इसी अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सामाजिक सरोकारों की जीत
181 वन स्टाप सेंटर की मैनेजर अर्चना सिंह ने कहा कि यह सामाजिक सरोकारों की जीत है। यदि गांव की महिला से सूचना न मिली होती तो यह मामला कभी सामने ही नहीं आता। किशोरी व अभिभावक सामाजिक डर से छिपे रहते। वहीं सेंटर में ही नवजात के साथ रह रही पीड़ित किशोरी और उसके माता-पिता ने सेंटर की टीम व अमर उजाला को शुक्रिया कहा है। गौरतलब है कि बंथरा निवासी किशोरी से जबरन संबंध बनाने, उसे धमकाने वाले युवक का सच तीन जनवरी को सामने आया था। किशोरी व घरवालों का आरोप है कि जब वे पहली बार युवक की शिकायत लेकर उन्नाव व बंथरा पुलिस के पास पहुंचे तो किसी ने नहीं सुना। किशोरी हमने तो न्याय की उम्मीद छोड़ दी थी, पर संघर्ष हारता नहीं, यह एक बार फिर सच हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें