फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फोन पर विधायक को दी जान से मारने की धमकी, गिरफ्तार

Mon, 23 Mar 2026 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नगराम। मोहनलालगंज के भाजपा विधायक अमरेश रावत को फोन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विधायक अमरेश रावत ने बताया कि 21 मार्च को दोपहर बाद करीब 2:21 बजे उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। उस समय फोन उनके सहयोगी उत्तम कुमार के पास था। कॉल रिसीव करते ही युवक ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उसने जातिसूचक शब्दों के साथ जान से मारने की धमकी भी दी।
विधायक ने स्वयं फोन लेकर बात की, लेकिन आरोपी नहीं रुका। इसके बाद ड्राइवर अनिल रावत ने दूसरे नंबर से कॉल बैक की, उसे भी गालियां मिलीं।
कॉल डिटेल से आरोपी की पहचान नगराम क्षेत्र के अंबवा मुर्तजापुर गांव निवासी लालबहादुर साहू के रूप में हुई। थानाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के समय वह नशे में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें