फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः मामा-मामी ने गर्भवती भांजी को लात-घूसों से बेरहमी से पीटा, मौत

Mon, 27 May 2019 04:10 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
आरती (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखनऊ में विभूतिखंड थानाक्षेत्र के विजयंतखंड में शनिवार शाम को ठेला लगाने को लेकर आरती (22) से विवाद हो गया। दूसरे पक्ष ने महिला की पिटाई कर दी। महिला को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। रास्ते में महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मृतका सात महीने के गर्भ से थी। पुलिस ने पति की तहरीर पर मामा व मामी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक राजीव द्विवेदी के मुताबिक, मूलरूप से बहराइच के हुजूरपुर का शुभम पत्नी आरती संग झुग्गी में रह रहा था।

शुभम विजयीपुर अंडरपास के पास ठेला लगाता है। घर के पास ही आरती का मामा बहराइच के खपरौली निवासी हुकुम सिंह भी परिवार संग रहता है। हुकुम सिंह भी ठेला लगाता है। शनिवार को हुकुम व शुभम के बीच ठेला लगाने को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर मारपीट हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसियों ने दी पुलिस को जानकारी

डेमो
इस पर आसपास के अन्य दुकानदारों ने बीच-बचाव करके दोनों को अलग कर दिया। हुकुम घर पहुंचा और पत्नी मीनू व बेटे को बात बताई। इसके बाद पूरा परिवार शुभम के घर आ धमका और आरती से गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद आरती को घसीट कर लात-घूसों से पीटा।

वह जमीन पर औंधे मुंह गिर गई और उसका गर्भपात हो गया और रक्तस्राव होने लगा। यह देख आरोपी भाग निकले। पड़ोसियों ने वारदात की जानकारी शुभम व पुलिस को दी। घर पहुंचा शुभम पत्नी को लेकर लोहिया अस्पताल गया, जहां से ट्रॉमा रेफर कर दिया गया। रास्ते में आरती की मौत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें