अखिलेश बोले- राम हमारे थे और हमारे रहेंगे
अखिलेश यादव ने अपने जन्म दिन पर सपा कार्यालय में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा, राम हमारे थे और हमेशा हमारे पूजनीय रहेंगे। हर सनातनी के घर में राम दरबार है, उनकी समय-समय पर पूजा होती है। लेकिन, ये भारतीय जनता पार्टी राम के नाम पर राजनीति करती है। ये लोग धर्म के नाम धन का खेल खेलते हैं। इन्होंने हमारे संविधान, आस्था और श्रद्धा से खिलवाड़ किया।
पढ़ें पूरी खबर
यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
"एसी और पीसी की राजनीति से बाहर निकलो" अखिलेश के जन्मदिन पर मंत्री राजभर ने कसा तंज
यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने तंज कसते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी है। इस मौके पर उन्होंने अखिलेश यादव को आरामतलबी और आलस्य त्यागने की सलाह दी है। उन्होंने एक्स पर जारी बयान में कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।
पढ़ें पूरी खबर
Ram Mandir Donation Scam
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
एफआईआर कराने पहुंचे थे चंपत राय, एक फोन कॉल के बाद वापस लौट आए
अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में अब एक नया दावा सामने आया है। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक रिपोर्ट के अनुसार, चोरी का मामला 27 मई को ही ट्रस्ट और पुलिस के संज्ञान में आ गया था। पुलिस ने तत्काल लवकुश, मनीष यादव, करुणेश, रामशंकर समेत छह लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी थी और उन्हें हिरासत में भी लिया गया था। दावा यह भी है कि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय एफआईआर दर्ज कराने थाने पहुंचे थे, लेकिन ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने फोन पर उनकी किसी से बातचीत कराई। जिसके बाद वह बिना तहरीर दिए वापस लौट गए।
पढ़ें पूरी खबर
राम मंदिर चढ़ावा चोरी।
- फोटो : amar ujala
आरोपी अविनाश शुक्ला के कमरे में मिला "रामराज्य कोष" का संदूक, क्यूआर कोड भी लगा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस जांच लगातार जारी है। आरोपियों से जेल में पूछताछ की जा रही है। वहीं, उनके ठिकानों पर भी छापेमारी भी की जा रही है। मामले में अभी तक 80 लाख रुपये तक की बरामदगी का दावा किया गया है। जांच कर रही एसआईटी ने आरोपी अविनाश शुक्ला के कमरे से एक संदूक बरामद किया है जिस पर 'रामराज्य कोष' लिखा हुआ है और इस पर पेटीएम का QR कोड भी लगा हुआ है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पढ़ें पूरी खबर
राजधानी में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गैंग का भंडाफोड़, 100 से ज्यादा गिरफ्तार
राजधानी लखनऊ में साइबर अपराध के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की। क्राइम ब्रांच ने एक अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। गोमतीनगर स्थित समिट बिल्डिंग में संचालित फर्जी कॉल सेंटर पर आधी रात की गई सुनियोजित छापेमारी में 100 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया। शुरुआती जांच में इस गिरोह के तार कई देशों तक जुड़े होने की बात सामने आई है।
पढ़ें पूरी खबर
सीएम योगी बोले-ऐसी पीढ़ी तैयार करनी है जो देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाए
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सहारनपुर से राज्यव्यापी 'स्कूल चलो अभियान-2026' के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया। सीएम योगी निर्धारित समय से करीब सवा घंटे की देरी से सहारनपुर पहुंचे। उनका विमान सरसावा एयरपोर्ट पर उतरा, जहां से वह सीधे कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए।
कार्यक्रम के दौरान सीएम ने शिक्षा को व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि अच्छी शिक्षा ही अच्छे नागरिक, शिक्षक, अधिकारी, चिकित्सक, इंजीनियर और जनप्रतिनिधि तैयार करती है। कार्यक्रम में मंच से जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान का माध्यम नहीं, बल्कि भविष्य निर्माण की आधारशिला है।
पढ़ें पूरी खबर