लखनऊ। गोमतीनगर जैन मंदिर में दशलक्षण पर्व के समापन पर रविवार को क्षमावाणी पर्व मनाया गया। मुख्य वक्ता विनय कपूर जैन ने कहा कि मित्रता निभाने से कभी पीछे न हटें।
अरविंद जैन ने कहा कि क्षमावाणी का पर्व हमें सिखाता है कि हम गलतियों के लिए क्षमा मांगे। इस मौके पर गोमती नगर महिला मंडल की अनीता, वैशाली, पिंकी, सपना, रश्मि, अर्चना, जया, स्वाति ने नाटक भक्तांबर की महिमा का मंचन किया। समाज के मेधावी बच्चों वीनस, आर्जव जैन का भी सम्मान किया गया।