लखनऊ। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में बिना आईडी कार्ड पाए जाने पर जुर्माना लगाया जाएगा। बीते दिनों विवि परिसर में सुरक्षा कर्मियों के साथ कुछ लोगों की झड़प हुई थीं। जांच के बाद पाया गया कि कुछ युवक बिना वजह विवि परिसर में घूमते हैं।
विवि प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, परिसर में बिना आईडी कार्ड अब किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। किसी काम से यदि कोई व्यक्ति परिसर में आना चाहता है तो उसके लिए प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। प्रॉक्टर प्रो. संजय कुमार की ओर से जारी दिशा निर्देश के अनुसार, परिसर में अवैध तरीके से पाए जाने पर पहले चेतावनी दी जाएगी। उसके बाद प्रशासन के नियमों के अनुसार जुर्माना लगाया जाएगा। संवाद