सपा अध्यक्ष ने मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव के लिए डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाया है। आमतौर पर उपचुनाव से दूर रहने वाले अखिलेश यादव भी इस बार चुनाव तक वहीं रहेंगे। हालांकि चुनाव संचालन की जिम्मेदारी पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव एवं पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव निभा रहे हैं।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं डिंपल यादव ने शनिवार से सैफई में डेरा डाल दिया है। अखिलेश का मैनपुरी से लखनऊ तक आना जाना रहेगा, लेकिन डिंपल अब सैफई में ही रहेंगी। दूसरी तरफ तमाम समर्थक भी मैनपुरी पहुंचने लगे हैं। उधर, देर शाम पार्टी कई वरिष्ठ महिला नेता भी मैनपुरी के लिए रवाना हो गई हैं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष ने मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव के लिए डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाया है। आमतौर पर उपचुनाव से दूर रहने वाले अखिलेश यादव भी इस बार चुनाव तक वहीं रहेंगे। हालांकि चुनाव संचालन की जिम्मेदारी पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव एवं पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव निभा रहे हैं। उनके साथ ही पार्टी के तमाम पूर्व सांसद और पूर्व विधायक, विधायक भी पहुंच रहे हैं। रविवार को नामांकन को लेकर पार्टी नेताओं के साथ अखिलेश यादव एवं डिंपल रणनीति बनाएंगे।