राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज लखनऊ के प्रधानाचार्य प्रो. पीसी सक्सेना ने शनिवार दोपहर आयुर्वेद निदेशक पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वे जल्द ही अपने पास मौजूद अन्य चार्ज छोड़ेंगे। सक्सेना के पास प्रधानाचार्य, डीन, निदेशक (पाठ्यक्रम एवं मूल्यांकन) आयुर्वेद तिब्बी चिकित्सा परिषद अध्यक्ष आदि का कार्यभार भी है।
निदेशक पद का कार्यभार ग्रहण करने के बाद वह इन सभी पदों को छोड़ देंगे। इसे वरिष्ठता के आधार पर अन्य प्रोफेसरों को दिया जाएगा। प्रो सक्सेना ने कार्यालय में भी कई अहम बदलाव के संकेत दिए हैं। उनका कहना है कि सोमवार को कार्यालय में अलग- अलग पटल की जानकारी लेने के बाद आगे का फैसला लेंगे।