फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया

Sat, 04 Oct 2025 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया।
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय व बीबीएयू में दो अक्तूबर को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद किया गया। बृहस्पतिवार को लखनऊ विवि के टैगोर पुस्तकालय के मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर कुलपति प्रो. मनुका खन्ना ने माल्यार्पण किया। डीएसडब्ल्यू प्रो. वीके शर्मा समेत अन्य शिक्षकों व रजिस्ट्रार डॉ. भावना मिश्रा ने पुष्पांजलि दी।
विज्ञापन

बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि दी गई।
भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में प्रभात फेरी व वाॅकाथान से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। संस्थान के निदेशक डाॅ. दिनेश सिंह व अन्य वैज्ञानिकों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के सुजान सभागार में हुए कार्यक्रम में कुलपति प्रो. मांडवी सिंह ने कहा कि अहिंसा के मार्ग पर चलने से ही देश का भला होता है। हजरतगंज गांधी प्रतिमा व पटेल पार्क में गांधी जयंती पर सफाई अभियान चलाया गया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की एनसीसी ऑफिसर आरती सिंह के निर्देश पर हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

बलरामपुर अस्पताल में सफाई अभियान चलाया गया। अस्पताल की निदेशक डाॅ. कविता आर्या, सीएमएस डाॅ. हिमांशु चतुर्वेदी और एमएस डाॅ. देवाशीष शुक्ला और वरिष्ठ फार्मासिस्ट अजय पांडेय ने पौधे रोपकर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। सफाई अभियान में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भी श्रमदान किया।
छात्र संगठन एनएसयूआई की लखनऊ विवि इकाई की ओर से विवि परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक कर श्रद्धांजलि दी गई। वहीं, गांधीभवन में कई कार्यक्रम हुए। संस्था के सचिव लाल बहादुर राय ने बताया कि गांधी स्मृति बाल चित्रकला प्रतियोगिता के साथ ही राजेंद्र प्रसाद तिवारी के लेखन व निर्देशन में नाटक- बेचारा पति का मंचन किया गया। कार्यक्रम में 65 विद्यालयों के 1500 बच्चों ने हिस्सा लिया।
उप्र सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रेक्षागृह में कार्यक्रम हुआ। सूचना निदेशक विशाल सिंह व अपर सूचना निदेशक अरविंद कुमार मिश्र मौजूद रहे। राजकीय नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर और आसपास के इलाके में सफाई करने के साथ ही अस्पताल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को फल व वस्त्र दिए गए।
तहरीक फिक्र ए मिल्लत फाउंडेशन ने शहीद स्मारक से गांधी भवन तक तिरंगा यात्रा निकाली। गांधी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि दी गई। फाउंडेशन के प्रदेश महासचिव मो. हनीफ खान, शायर रफत शैदा सिद्दीकी रहे।

राणा प्रताप मार्ग स्थित मोती महल लॉन में संगोष्ठी हुई। इसकी अध्यक्षता कर रहे रमेश दीक्षित ने कहा कि आज देश पूंजीवाद, बहुसंख्यकवाद और हिंसा जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। इससे मुक्ति पाने के लिए गांधी का ही रास्ता सबसे कारगर है। वक्ता प्रो. रूप रेखा वर्मा, प्रो. नदीम हसनैन, वंदना मिश्रा, रामदत्त त्रिपाठी, प्रो. रविकांत ने विचार रखे।
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की ओर से हजरतगंज स्थित भारतीय बालिका विद्यालय में जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी किट बांटी गई। विद्यालय की जर्जर हालत देखकर महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता गुप्ता ने प्रिंसिपल से बात की। संगठन की ओर से मदद का आश्वासन दिया गया।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ के वरिष्ठ न्यायमूर्ति, वरिष्ठ निबंधक समेत रजिस्ट्री अनुभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने दो अक्तूबर को गांधी जयंती मनाई। वरिष्ठ न्यायमूर्ति राजन रॉय ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि समग्र रूप से गांधीजी एक महान आत्मा थे, जिनके जीवन दर्शन, विधिक ज्ञान और दूरदर्शी निर्णयों का भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अतुल्य योगदान है। भारत की स्वाधीनता के लिए उनके निस्वार्थ जीवन अर्पण के हम सब ऋणी हैं। कार्यक्रम का समापन रामधुन गायन के साथ हुआ।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की स्मृति में राजभवन में बृहस्पतिवार को कार्यक्रम हुआ और संस्कृति विभाग की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने निर्देश दिया कि विद्यालयों के पुस्तकालय में स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित साहित्य और महान स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनियों का होना अनिवार्य है। महात्मा गांधी की आत्मकथा को विद्यालयों में अवश्य पढ़ाया जाए। राजभवन में कार्यरत सफाई कर्मियों को सम्मानित किया। इस दौरान स्वच्छता प्रभात फेरी का भी आयोजन हुआ।

Next
AU ऐप में पढ़ें