फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंत नृत्य गोपाल दास की हालत में सुधार, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद और ब्रजेश पाठक ने लिया हालचाल

Tue, 26 Apr 2022 06:30 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मंगलवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने मेदांता हॉस्पिटल आकर महंत से मुलाकात की। शाम को उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी हास्पिटल पहुंचे। उन्होंने महंत से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
लखनऊ में महंत नृत्य गोपाल दास से मिलने पहुंचे केशव मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की हालत में सुधार है। लेकिन अभी उन्हें मेदांता हॉस्पिटल के क्रिटिकल केयर टीम की निगरानी में रखा गया है। मंगलवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने हॉस्पिटल पहुंच कर महंत का हालचाल लिया।
विज्ञापन


ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को पेशाब  में इंफेक्शन होने और सामान्य कमजोरी की शिकायत पर दो दिन पहले अयोध्या से मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों और यूरोलॉजी की टीम ने उनकी जांच की। इस दौरान संक्रमण रोकने के लिए दवाएं दी गई। मंगलवार को उनकी हालत में सुधार दिखा है। दोपहर बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने मेदांता हॉस्पिटल आकर महंत से मुलाकात की। शाम को उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी हास्पिटल पहुंचे। उन्होंने महंत से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें