पर्यटन विभाग 2000 नाविकों को दे रहा प्रशिक्षण
इस क्रम में महाकुंभ में पर्यटकों से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संपर्क में आने वाले सभी सेवा प्रदाताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। नाविकों, टूर गाइड, स्ट्रीट वेंडर और सेवा प्रदाताओं को कौशल विकास और प्रबंधन की ट्रेनिंग दी जा रही है। नाविकों की आय बढ़ाने और उनके क्षमता विकास के लिए पर्यटन विभाग 2000 नाविकों को प्रशिक्षण दे रहा है। राजधानी के मान्यवर कांशीराम पर्यटन प्रबंधन संस्थान में इनकी ट्रेनिंग चल रही है।
यह भी पढ़ेंः- Ayodhya Diwali 2024: दिवाली पर 50 हजार दीपों से रोशन हुआ राम मंदिर, रामलला व हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन की होड़
टूर गाइड प्रशिक्षित होकर सेवा देने को तैयार
इसके बाद नाविक रिवर गाइड की भूमिका का निर्वहन कर सकेंगे। इससे नाविकों को रोजगार मिलेगा। विभाग प्रयागराज में 1000 टूर गाइड को कौशल विकास और प्रबंधन की ट्रेनिंग दे रहा है। अब तक 420 टूर गाइड प्रशिक्षित होकर सेवा देने को तैयार हैं। क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी के अनुसार महाकुंभ के पहले इस ट्रेनिंग से 45 हजार से अधिक परिवारों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही धार्मिक पर्यटन स्थलों के पास भी रोजगार के नए स्रोत विकसित होंगे।
यह भी पढ़ेंः- धूमधाम से मनाया गया अन्नकूट महोत्सव: 56 भोग से हुआ रामलला का अभिनंदन, पूरे वैभव से किया गया परंपरा का निर्वहन