दुनिया के अजूबों में शुमार अमेरिका का स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी और 12 फीट ऊंची करीब पांच क्विंटल वजनी प्रतिमा पलक झपकते ही गायब हुई तो दर्शकों से भरे हॉल में सन्नाटा पसर गया। ऐसे ही हैरतअंगेज जादू के करतब देखकर लखनऊवासी शुक्रवार को रोमांचित हो गए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
मैजिक शो
- फोटो : amar ujala
मौका था चारबाग के रवींद्रालय में जादूगर ओपी शर्मा के मैजिक शो का, जिसमें जादूगर ने न सिर्फ खूंखार डायनासोर को मंच पर बुलाया बल्कि उसे एक पालतू जानवर की तरह काबू भी किया।
विज्ञापन
3 of 5
मैजिक शो
- फोटो : अमर उजाला
जादूगर ओपी शर्मा के प्रीमियर शो में विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित, महापौर संयुक्ता भाटिया भी मौजूद रहीं। महापौर ने जादूगर से कहा कि हम सबको भी वो जादू आना चाहिए जिससे अपने काम जल्दी से पूरे कर सकें।
4 of 5
मैजिक शो
- फोटो : अमर उजाला
ओपनिंग के बाद शुरू हुए शो में जलती मशाल से निकलते कबूतर, हवा में तैरता कोल्डड्रिंक से भरा ग्लास, पलक झपकते ही जादूगर का कपड़े बदलना, लड़की का गायब हो जाना, कटोरी से चावल गायब होना, उसमें पानी भरना जैसे करतब दिखाकर लोगों को रोमांच से भर दिया।
खरगोश-कबूतर के करतबों ने भी खूब तालियां पाई। मैं हूं डॉन... गाने पर मंच पर प्रकट होने के साथ ही नॉन स्टॉप डिस्को मैजिक, द पावर ऑफ नेचर के अलावा पावरफुल प्रे जैसे करतब दिखाए।